ग्लैमर और बोल्डनेस गर्ल पूनम पांडे का निधन, फैंस को लगा झटका




Listen to this article

नवीन चौहान.
बॉलीवुड इंडस्ट्री में ग्लैमर और बोल्डनेस का तड़का लगाने वाली अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन की खबर सामने आयी है। उनके मैनेजर ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से इस बात की जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि उन्हें सर्वाइकल कैंसर था। पूनम पांडे के निधन से उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मैनेजर ने खुलासा किया कि 1 फरवरी की रात को सर्वाइकल कैंसर से जंग के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है।