Kisan andolan: किसानों ने फिर किया दिल्ली की ओर कूच, पुलिस ने रोका




Listen to this article

न्यूज 127.
पंजाब के किसान संगठन अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। इस बार 101 मरजीवडे इस जत्थे में शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पूरी तैयारी की हुई है। बीती फरवरी से शंभू बाॅर्डर पर किसान संगठन मोर्चा लगाकर बैठे हैं। हरियाणा पुलिस उन्हें आगे नहीं जाने दे रही है। बीती छह दिसंबर को भी किसानों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर किसानों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया था।
रविवार को फिर किसान दिल्ली की तरफ बढ़े। शंभू बाॅर्डर पर हरियाणा पुलिस की तरफ से किसानों के पहचान पत्र दिखाने को कहा जा रहा है। शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार केंद्र सरकार के साथ किसी तरह का गठजोड़ कर रही है। आज जिस तरह से मीडिया को रोका जा रहा है, सीएम और अरविंद केजरीवाल को आगे आकर इस पर सफाई देनी चाहिए। वे कहते हैं कि वे किसानों और मजदूरों के साथ हैं, फिर वे मीडिया को क्यों रोक रहे हैं? भगवंत मान सरकार का चेहरा बेनकाब हो गया है। पहले हम केवल केंद्र सरकार के खिलाफ थे, लेकिन अब हमें राज्य सरकार से निपटना है। पंजाब सरकार केंद्र सरकार के कामों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *