नवीन चौहान.
मोबाइल छीनकर भागे अभियुक्त को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से छीना गया मोबाइल फोन और एक तमंचा बरामद हुआ है।
थाना सिड़कुल में मोबाइल स्नैचिंग के सम्बन्ध में दर्ज मुकदमें में अभियुक्तों की तलाश कर रही पुलिस टीम ने दिनांक 25.07.23 को अभियुक्त प्रोनित व अभय चौहान उर्फ दीपांशु को R.H.F. कम्पनी के पास से धर दबोचा।
अभियुक्तों के कब्जे से कल दिनांक 24.07.23 को छीना गया मोबाइल व 01 तमंचा 315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमें में धाराओं की बढ़ोत्तरी की गई है।
अभियुक्तों का विवरण-
1- प्रोनित पुत्र जोगेन्द्र निवासी गोघट जिला बागपत उ0प्र0 हाल शिवम विहार कालोनी सिडकुल
2-अभय चौहान उर्फ दीपांशु पुत्र तिलकराम सिंह निवासी ग्राम सुरानगला थाना स्योहारा जिला बनौजर उ0प्र0
बरामदगी-
01 मोबाइल फोन
01 तमंचा 315 बोर
पुलिस टीम-
1- उ0नि0 बलवन्त सिंह पंवार
2- अ0उ0नि0 चन्द्रमोहन सिंह
3- का0 चन्द्रमोहन
4- का0 पवन

- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








