नवीन चौहान.
थाना कनखल क्षेत्र के विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) के साथ पुलिस ने की गोष्ठी की और उनके विगत वर्षों के कांवड मेलों के अनुभव और सुझाव साझा किये।
आगामी कांवड मेला के दृष्ठिगत क्षेत्राधिकारी नगर जूही मनराल व थानाध्यक्ष नितेश शर्मा दवारा थाना कनखल क्षेत्र के कांवड मेला विषेश पुलिस अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस गोष्ठी में विगत वर्षों के दौरान कांवड मेला में यातायात/अन्य परेशानियों के सम्बन्ध में सुझाव व अनुभव को साझा किया गया। तय हुआ कि कांवड मेला के दौरान आने वाली समस्याओं पर मंथन कर उसका समाधान निकाले हेतु उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराया जायेगा।
इस दौरान गोष्ठी में मौजूद सभी एस0पी0ओ0 द्वारा कांवड मेला में अपना पूरा सहयोग और साथ देने का आश्वासन दिया और कहा कि इसके लिए स्थानीय लोगों को भी जागरूक करेंगे।
- नहाते समय वीडियो बनाने और धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
- अपर रोड स्कूल की बदलेगी तस्वीर, पुराने भवन की जगह बनेगा नया विद्यालय
- हरिद्वार: आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में अहम बैठक आज
- मेरठ: ‘ऑपरेशन कनविक्शन’ के तहत हत्या के प्रयास के दोषी को 8 साल की सजा, ₹5000 अर्थदंड
- दौराला: ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के तहत दहेज हत्या के दोषी को आजीवन कारावास और 1.10 लाख का जुर्माना


