शिवालिक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा बोले सभी सभासद मेरा परिवार




Listen to this article


न्यूज 127
.
शिवालिक नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सभासदों से अभद्रता करने के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि सभी सम्मानित सभासदों का सम्मान है। उनके क्षेत्रों में विकास कार्य कराये जायेगे। जल्दी ही बोर्ड बैठक आयोजित की जायेगी। जिसके बाद विकास कार्यो में पंख लगेंगे।
बीएचईएल स्थित शिवालिक नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार को अध्यक्ष राजीव शर्मा और सभासद रोबिन के बीच वार्ड में विकास कार्यो को लेकर बातचीत चल रही थी। वार्ड के कई अन्य सभासद भी अध्यक्ष राजीव शर्मा के कक्ष में मौजूद थे। रोबिन ने बताया कि उन्होंने अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि जेसीबी कार्यालय के बाहर खड़ी हुई है। कूड़ा उठाने के वाहन धूल फांक रहे है। जनता की तरफ से वार्ड में सफाई को लेकर दबाब है। ऐसे में आप संजीदगी के साथ क्षेत्र की तरफ ध्यान दे। आरोप है कि अध्यक्ष राजीव शर्मा गुस्से में आ गए और अभद्रता करने लगे। लेकिन जब परिषद अध्यक्ष राजीव शर्मा से अभद्रता करने की जानकारी ली तो उन्होंने तमाम आरोपों का खंडन किया और सभासदों को सम्मानित बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने सभी को अपना प्रतिनिधि बनाकर भेजा है। वह सभी सभासदों का सम्मान करते है। उनके वार्डो में विकास कार्यो को कराया जायेगा। जल्दी ही बोर्ड बैठक कराई जायेगी। सभी एक परिवार की तरह है। परिवार में छोटी मोटी बाते होती रहती है। हालांकि सभी कुछ सामान्य है। टकराव और विवाद जैसी बाते निराधार है।