न्यूज 127, मेरठ (जोजो): थाना पल्लवपुरम पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मेरठ के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी दौराला के पर्यवेक्षण में बेहतरीन कार्य, मिसाल पेश करते हुए एक 12 वर्षीय गुमशुदा बालक को मात्र कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस तत्परता से परिजनों और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है और पुलिस टीम की जमकर सराहना की है।
क्या था मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को थाना पल्लवपुरम क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने थाने पहुंचकर सूचना दी कि उनका 12 वर्षीय बेटा दोपहर करीब 2:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। मामला बच्चे की सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने इसे बेहद गंभीरता से लिया।
तत्काल एक्शन में आई पुलिस टीम सूचना मिलते ही थाना पल्लवपुरम पुलिस ने बिना देर किए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने इलाके में तुरंत तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तमाम संभावित ठिकानों पर दबिश दी।

सकुशल हुई घर वापसी पुलिस के लगातार और अथक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम निकला, और कुछ ही घंटों के भीतर लापता बालक को सकुशल ढूंढ निकाला गया। बरामदगी के बाद थाना पल्लवपुरम में बाल कल्याण अधिकारी द्वारा बालक की काउंसलिंग की गई। इसके बाद सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए बच्चे को सकुशल उसकी माता के सुपुर्द कर दिया गया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
- थानाध्यक्ष भरत सारस्वत, थाना पल्लवपुरम
- व0उ0नि0 अनिल कुमार सिंह, थाना पल्लवपुरम
- उ0नि0 सतीशचन्द्र, थाना पल्लवपुरम
- म0उ0नि0 अंजू सिंह, थाना पल्लवपुरम
- हे0का0 नीरज शर्मा, थाना पल्लवपुरम


