उधमसिंहनगर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की 6 पेटी, दो गिरफ्तार




नवीन चौहान.
उधमसिंह नगर पुलिस शराब तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब की तस्करी रोकथाम व नशे के विरुद्ध अभियान में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में दिनांक 10/01 /2023 को थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस टीम द्वारा ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर दो शराब तस्कर पकड़े गए।

पुलिस के मुताबिक इनमें एक का नाम हर्ष खर्कवाल पुत्र गिरीश चंद्र खर्कवाल निवासी चार साहिब जादे चौक आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप मूलनिवासी हाउस नंबर 178 ऊंचापुल बिठौरिया थाना मुखानी हल्द्वानी नैनीताल और दूसरे का नाम रजत सिंह पुत्र राधेश्याम निवासी चार साहिब जादे चौक आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप मूलनिवासी बसई कॉलोनी थाना संपूर्णानगर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश हैं

इन्हें 6 पेटी BACARDI CRANBERRY RUM MIXED DRINK (144 bottle ) का अवैध रूप SANTO CAR रजि० न० UA04E9450 से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया उक्त सम्बन्ध में थाना ट्रांजिट कैंप में FIR NO -12/2023 धारा60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *