उत्तराखंड की मीडिया ने नौ दिन में दिए दस मुख्यमंत्री, ये होंगे सूबे के नए मुखिया





नवीन चौहान
उत्तराखंड की मीडिया ने नौ दिनों में दस मुख्यमंत्री के नाम जनता को दिए है। जबकि हकीकत में मुख्यमंत्री के नाम का सस्पेंस बरकरार है। हालंकि विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई। लेकिन भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे माने जाने वाले पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गए। जिसके बाद नए मुख्यमंत्री को लेकर एक बड़ी बहस और रोमांचक सस्पेंस शुरू हो गया। 10 मार्च से लेकर 19 मार्च तक मीडिया ने मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदारों की लंबी सूची जारी करते ​हुए कई नामों को खुश कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर सांसदों और विजयी विधायकों को मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जगा दी। लेकिन भाजपा हाईकमान के अंदर की बात अभी तक बाहर नही आ पाई। इसीलिए सूबे के नए मुखिया को लेकर सस्पेंस बरकरार है। जबकि पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार है।
भाजपा ने उत्तराखंड में 2017 के बाद 2022 में दूसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई है। भाजपा के लिए खुशी क्षण है। जीत के जश्न में सराबोर है। लेकिन मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हारने के बाद से उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की सूची लंबी हो गई।
मीडिया के अनुमानित मुख्यमंत्री

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी, केंद्रीय मंत्री अजय भटट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सतपाल महाराज, रितु खंडूरी, धन सिंह रावत, प्रेेम चंद्र अग्रवाल शामिल है।
मीडिया ने अपनी खबरों में मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की योग्यता और अनुभव व काबलियत के साथ संघ में मजबूत पकड़ के तर्क तक रखे। लेकिन इन दिनों के बाद भी सस्पेंस बरकरार है।
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और मी​नाक्षी लेखी के उत्तराखंड पहुंचने के बाद ही सस्पेंस से परदा उठेगा। इससे पूर्व कोई भी ​जानकारी लीक होने की कोई संभावना नही है।
अनुशासित पार्टी भाजपा की यही सबसे बड़ी खूबी है। कयासों का दौर चलता रहता है। ऐसे में अब मुख्यमंत्री के नाम से जल्द ही परदा उठने वाला है। नौकरशाहों को भी आराम मिलेगा। कुछ के बिस्तर गोल होंगे। तो कुछ नई सेटिंग में कामयाब होंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *