विश्वकप 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया




नवीन चौहान. विश्वकप के मैच में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुकाबले में भारत ने चार विकेट से न्यूजीलैंड को हराकर अपनी जीत दर्ज की। यह भारत की पांचवीं लगातार इस विश्वकप में जीत है। हालांकि विराट कोहली 100 रन बनाने से चूक गए वह 95 के स्कोर पर आउट हुए।

इस जीत के साथ ही भारत अब अंक तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में विश्व कप 2023 का 21वां मैच खेला गया। इस मैच को हॉटस्टार पर एक साथ चार करोड़ से अधिक लोगों ने देखकर एक रिकार्ड बनाया। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल ने आज इस मैच में विश्व रिकार्ड बनाया। उन्होंने सबसे तेज दो हजार रन पूरे करने का रिकार्ड अपने नाम किया।

इस जीत के साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। अब भारत के पास 10 अंक हैं। धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 273 रन बनाए। भारत ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

 इसी महीने 14 अक्तूबर को 3.5 करोड़ लोगों ने एक साथ भारत-पाकिस्तान मैच हॉटस्टार पर देखा था। इससे पहले एशिया कप 2023 के दौरान 2.8 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन मैच देखा। भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले को डिज्नी प्लस हॉटस्टार यानी ओटीटी पर रिकॉर्ड 3.7 करोड़ लोगों ने लाइव देखा। यह अब तक का रिकॉर्ड है। अब तक किसी क्रिकेट मैच में इतनी तादाद में लोगों ने लाइव नहीं देखा था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *