सुनसान सड़क पर कार के अंदर कर रहे थे अश्लील हरकत, दो महिला और एक पुरूष गिरफ्तार








Listen to this article

नवीन चौहान.
पुलिस ने सुनसान सड़क पर एक कार के अंदर अश्लील हरकत करते हुए दो महिला और एक पुरूष को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति सैक्स रैकेट चलाता है। जबकि दोनों महिला कॉल गर्ल का काम करती हैं।

बताया जा रहा है कि रूद्रपुर क्षेत्र में पुलिस को काफी दिनों से सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में पुलिस चेकिंग अभियान भी चला रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक कार में दो महिला और एक पुरूष अ​श्लील हरकत कर रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो सुनसान जगह पर कार में महिला और पुरूष अश्लील हरकतें कर रहे थे। पुलिस ने इन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। इनमें पुरूष ने अपना नाम भगवान दास उर्फ अर्जुन निाससी बहेडी रूद्रपुर बताया।

पुलिस को उसने बताया ​कि उसके साथ जो महिलाएं हैं वह उनके लिए ग्राहक लाने का काम करता है। आरोपी के मोबाइल से कुछ मैसेज पुलिस को मिले हैं जिनके आधार पर कुछ सफेदपोश चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं।