नवीन चौहान.
देहरादून। गुरुकृपा नेचुरोपैथी सेन्टर, पुणे, महाराष्ट्र (सदगुरु चरण चेरिटेबल ट्रस्ट, अम्बेगांव, महाराष्ट्र द्वारा संचालित) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पांच दिवसीय आनलाइन मर्म चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून, उत्तराखंड से डॉ. डी. सी. पसबोला ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 24-07-2023 से 28-07-2023 तक चला। प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. एम. एस. घुले कोर्स इंस्ट्रक्टर द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. घुले द्वारा आनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से बड़े ही रोचक एवं प्रभावी तरीके से मर्म चिकित्सा जैसे क्लिष्ट विषय को आसान बनाकर लाईव प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मर्म चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से 107 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात संस्थान द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- पल्लवपुरम पुलिस की मुस्तैदी: सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर स्वामी को सौंपा
- ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’: पुलिस की सटीक विवेचना और अभियोजन पक्ष की पैरवी से मिली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा
- DIG कलानिधि नैथानी ने दिये अपराधियों पर नकेल कसने और त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े निर्देश
- मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड: कातिल पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल को अदालत ने सुनाई मौत की सजा
- ADG भानु भास्कर ने बाबा भूरादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


