नवीन चौहान.
वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पुरोला नगर पंचायत के अध्यक्ष हरिमोहन नेगी को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। अध्यक्ष को बर्खास्त करने के साथ ही इस पद को रिक्त घोषित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि शासन ने यह निर्णय जिलाधिकारी और शहरी विकास निदेशालय की जांच व नेगी से जवाब मिलने के बाद लिया है।
पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ सभासदों ने ही शिकायत की थी। शिकायतों की जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। शासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर पुरोला नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन नेगी को बर्खास्त कर दिया है। फिलहाल नगर पंचायत में प्रशासक नियुक्त किया गया है। वहीं दूसरी ओर हरिमोहन नेगी ने सरकार के इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।

- जनता की भीड़ देख रुका सीएम धामी का काफिला, बच्चों संग खिंचवाईं सेल्फी
- पुराने तालाब को मिला नया जीवन, मियांवाला में खिला ₹8.64 करोड़ का ‘जल सृष्टि पार्क’
- हरिद्वार के होप अस्पताल में सिटी-पैट स्कैन मशीन का शुभारंभ
- मोहिउद्दीनपुर में सूर्यकिरण एयर शो: दो दिन भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
- पल्लवपुरम पुलिस ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ शातिर किया गिरफ्तार


