नवीन चौहान.
देहरादून। गुरुकृपा नेचुरोपैथी सेन्टर, पुणे, महाराष्ट्र (सदगुरु चरण चेरिटेबल ट्रस्ट, अम्बेगांव, महाराष्ट्र द्वारा संचालित) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पांच दिवसीय आनलाइन मर्म चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देहरादून, उत्तराखंड से डॉ. डी. सी. पसबोला ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 24-07-2023 से 28-07-2023 तक चला। प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. एम. एस. घुले कोर्स इंस्ट्रक्टर द्वारा प्रदान किया गया। डॉ. घुले द्वारा आनलाइन प्रशिक्षण के माध्यम से बड़े ही रोचक एवं प्रभावी तरीके से मर्म चिकित्सा जैसे क्लिष्ट विषय को आसान बनाकर लाईव प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मर्म चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम में देशभर से 107 प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण समाप्ति के पश्चात संस्थान द्वारा सभी प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

- शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
- ऋषिकुल एलुमनाई मीट में जुटे 350 से अधिक पूर्व विद्यार्थी, आयुर्वेद के भविष्य पर हुआ मंथन
- श्रमिक प्रदेश के विकास की आधारशिला, उनके कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सतपाल महाराज
- 48 घंटे का वादा निभाया, घने कोहरे में हुए ब्लाइंड एक्सीडेंट का पुलिस ने किया खुलासा
- सुसाइड नोट में युवती और उसकी मां पर प्रताड़ना का आरोप, जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत


