नवीन चौहान.
उत्तराखंड में जैसे जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है प्रत्याशी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। सभी प्रत्याशी जीत के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा प्रत्याशी भी पीछे नहीं है।
रानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आदेश चौहान को जनता का खूब प्यार मिल रहा है। वह जिस क्षेत्र में प्रचार के लिए जा रहे हैं वहां उनका स्वागत हो रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान किये गए कार्यों का हवाला देकर वह जनता से वोट मांग रहे हैं। उनका इस सीट पर मुकाबला कांग्रेस के राजबीर चौहान से है।
आदेश चौहान ने डोर टू डोर संपर्क कर अपने लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि जनता को जो आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है उससे उनकी भारी बहुमत से जीत तय है। जनता की उम्मीदों पर वह हमेशा खरा उतरे हैं। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण कराया है। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है।
कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाया गया है। भाजपा सरकार ने हर वर्ग और क्षेत्र के लिए अपनी योजनाओं पर काम किया है। जनता जानती है कि भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा जरूर करती है। जबकि कांग्रेस ने केवल झूठ की राजनीति की है।