प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट पर भाजपा की होगी जीत: सुरेश जोशी




नवीन चौहान.
हरिद्वार। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की भारी बहुमत से जीत होगी। यह कहना है कि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी का। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सुरेश जोशी ने कहा कि बूथ स्तर कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर पांचों सीटों पर भाजपा को 70 प्रतिशत से अधिक मत मिलेंगे।

कांग्रेस दे रही परिवारवाद को बढ़ावा
सुरेश जोशी ने मीडिया से वार्ता के दौरान बिना कांग्रेस का नाम लिये कहा कि सबसे पुरानी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव में कहीं नजर आ रहे हैं। कहा कि कांग्रेस परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है, इसी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट चुका है। सुरेश जोशी ने कहा कि मोदी सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए सैनिकों को भरपूर सम्मान दिया है। मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पास किया और लोकसभा चुनाव में काफी संख्या में महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस कहां से देगी महिलाओं के खाते में पैसा
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के न्याय पत्र में बेरोजगारों को रोजगार और महिलाओं के खाते में पैसा देने की बात कही गयी है। लेकिन यह सब कैसे होगा। इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है। कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए दावा किया कि हरीश रावत के मुख्यमंत्री काल में जुमे की नमाज की छुट्टी का आदेश जारी किया गया था। भाजपा तुष्टिकरण राजनीति नहीं करती है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गो को समान रूप से दिया जा रहा है।

400 पार नारे को मिलेगा जनता का आशीर्वाद
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। यह लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 पार के नारे को जनता का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जग्दमनि, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, लोकसभा मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशु चौधरी आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *