नवीन चौहान.
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को पंजाब में बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एंजेंसियों के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित एक बड़े आतंकी मॉडयूल का भंडाफोड़ कर पांच आतंकियों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मॉडयूल को अमेरिका में रह रहा गैंगस्टर हरप्रीत हैप्पी व पाकिस्तान से आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ऑपरेट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इनका लक्ष्य पंजाब में राजनीतिक और सामाजिक-धार्मिक नेताओं की टारगेट किलिंग कर माहौल खराब करना था।
बतादें इससे पहले रविवार को भी तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई कर आतंकी साजिश को नाकाम किया है।
- हरेला पर्व पर मसूरी में वृहद वृक्षारोपण, मंत्री गणेश जोशी और विधायक किशोर उपाध्याय ने लिया भाग
- बारिश का ऑरेज अलर्ट, 18 जुलाई को देहरादून के सभी स्कूलों में अवकाश
- नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक-2026 में उत्तराखण्ड ने भरी ऊंची उड़ान
- विकसित भारत के संकल्प को नई गति देंगे आधुनिक रेलवे स्टेशन: मुख्यमंत्री
- टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन




