नवीन चौहान.
आज पूरा देश 77वां स्वतंत्रता दिवस (Swatantrata Diwas) मना रहा है। देश ने आजादी के 76 वर्ष पूरे कर लिए हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरा राष्ट्र देशभक्ति से लबरेज है। पूरे देश में देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जनपदों में प्रभात फेरी निकाली जा रही है। सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम होंगे। देश की जनता भी अपने अपने हिसाब से तिरंगा फहराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले की प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे। यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। पुलिस कर्मियों को उनके उत्कर्ष कार्य के लिए पुरस्कार और मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा।

- मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी रविता और प्रेमी अमरदीप को फांसी की सजा
- दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
- महिला आरक्षियों के 2000 पद होंगे, सीएम धामी ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
- उत्तराखंड में जल्द हो सकते हैं IAS-IPS अधिकारियों के तबादले
- एचईसी कॉलेज में डांडिया-गरबा की धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां


