मनीष खंडूरी बोले भाजपा के मेरे परिवार पर एहसान, BJP कार्यकर्ता होगी मेरी पहचान




काजल राजपूत की रिपोर्ट..
कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने के बाद कमल का फूल उठाकर मनीष खंडूरी बोले कि भाजपा के हमारे परिवार पर बहुत एहसान है। भाजपा ने मेरे पिता को मुख्यमंत्री बनाया। मैं किसी टिकट और पद के लालच में नहीं आया हूं। अपितु एक कार्यकर्ता के रूप में भाजपा की सेवा करने आया हूं।

भाजपा मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मनीष खंडूरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटट को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वह उत्तराखंड और देश का भला करने के लिए राजनीति में आया था। पांच सालों तक पौड़ी में गांव-गांव घूमकर कार्य किया। लेकिन देश का भला सिर्फ भाजपा कर सकती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *