एमपी के सीएम शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस की दो मुंही नीतियां




नवीन चौहान.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को उत्तराखंड में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान प्रेसवार्ता में शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दो मुंही नीतियों को देखकर आश्चर्य होता है। जिन राज्यों में कांग्रेस सरकार है वहां वह हो रहे घोटालों और भ्रष्टाचार पर वह चुप्पी साधती है।?

शिवराज सिंह ने कहा कि अब राहुल गांधी त्रिकुट लगा रहे, जनेऊ पहन रहे हैं, प्रिंयका गंगा स्नान कर रहीं हैं। वहीं मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह रामधुन गा रहे और कमलनाथ हनुमान चालीसा पाठ पढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा देवभूमि में पांचवां धाम सैन्य धाम बनाएगी, जिसके द्वार का नाम जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा जाएगा। वीरों की पूजा नहीं हुई तो वीरता बांझ हो जाएगी। कहा कि कांग्रेस पहले जिस बिपिन रावत को सड़क का गुंडा कहती थी, अब वहीं कांग्रेस उनके कटआउट लगाकर घूम रही है।

शिवराज ने कहा कि कांग्रेस यहां चार धाम, चार काम की चर्चा कर रही है। उनके चार काम को सुनकर मैं हैरत में रह गया हूं। उन्होंने कहा है कि पांच लाख परिवारों को 40 लाख देंगे। यदि यह आपकी नीति है तो छत्तीसगढ़ में आपकी सरकार है वहां कितने परिवार को रुपया दे दिया? राजस्थान, पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, वहां कितने परिवार को रुपया दे दिया है।

कहा कि कांग्रेस बताए कि उसने छत्तीसगढ समेत उन राज्यों में कितने रोजगार दिये हैं जहां कांग्रेस की सरकार है। कहा कि ये चुनाव आए तो चार धाम और चार काम सहित घोषणा पत्र में लुभावने वादे करते हैं और बाद में कुछ पता नहीं चलता।

शिवराज सिंह ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि राहुल गांधी उत्तराखंड में आए थे और कह रहे थे कि मैं डरता नहीं हूं। तुम्हें डरा कौन रहा है भाई? कहा कि राहुल बाबा संसद में बोल कर भाग जाते हैं। उनकी जवाब सुनने की हिम्मत नहीं है। वे कब देश से भाग जाएं इसका पता नहीं चलता।
एमपी के सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में इस बार भाजपा की सरकार आ रही है। जनता का पूरा समर्थन भाजपा को मिल रहा है। जनता ने भाजपा के कामकाज को देख लिया है। जो वादा किया उसे पूरा निभाया गया। प्रदेश में भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य कराए हैं उन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता। कहा कि प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बन रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *