- पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग
न्यूज 127, मेरठ।
मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर जनपद मेरठ में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला पैरा खेल संघ, मेरठ द्वारा कैलाश प्रकाश स्टेडियम में पुरुष एवं महिला वर्ग की पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के 100 से अधिक पैरा एथलीट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें निरंतर मेहनत और लगन के साथ खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला पैरा खेल संघ के जिलाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता द्वारा कराया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट फातिमा खातून एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रफुल त्यागी ने सभी पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पदक विजेता खिलाड़ी
100 मीटर T-35: कार्तिक — स्वर्ण पदक
100 मीटर T-36: नवनीत — स्वर्ण पदक
शॉट पुट F-20:—
- ऋतिक — स्वर्ण पदक
- स्वस्तिक — रजत पदक
- नक्स — कांस्य पदक
शॉट पुट F-46: वैश्णवी — स्वर्ण पदक
डिस्कस थ्रो F-53: शावेज — स्वर्ण पदक
100 मीटर T-11: नैना — स्वर्ण पदक
100 मीटर T-11: गौरव — स्वर्ण पदक
लॉन्ग जंप T-20: नक्स — स्वर्ण पदक
400 मीटर T-20: स्वस्तिक — स्वर्ण पदक
शॉट पुट F-40: सौम्या — स्वर्ण पदक








