उत्तराखंड सिविल सेवा संघ के सम्मेलन में चुनी गई नई कार्यकारिणी, गिरधारी सिंह रावत नए अध्यक्ष




नवीन चौहान.
उत्तराखंड सिविल सेवा (कार्यकारी शाखा) संघ का दो दिवसीय सम्मेलन दिनांक 27 एवं 28 जनवरी को देहरादून के होटल पेसिफिक में संपन्न हुआ। सम्मेलन के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। सम्मेलन के दूसरे दिन अपर मुख्य सचिव उत्तराखंड आनंद वर्धन के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा उत्तराखंड प्रांतीय सिविल सेवा को राज्य की सर्वाेच्च सेवा माना गया तथा यह कहा गया कि इस सेवा संपर्क द्वारा किए गए कार्यों से सरकार की छवि जनता में अच्छी होती है। सम्मेलन के दूसरे दिन उत्तराखंड सिविल सेवा कार्यकारी शाखा संघ की नवीन कार्यकारिणी का भी चयन किया गया।

नवीन कार्यकारी में गिरधारी सिंह रावत अध्यक्ष, गिरीश गुणवंत महासचिव, अभिषेक त्रिपाठी उपाध्यक्ष एवं मनीष कुमार सिंह संयुक्त सचिव चुने गए। इसके अतिरिक्त कोषाध्यक्ष पद पर गौरव पांडे ऑडिटर के पद पर कुमकुम जोशी तथा सांस्कृतिक सचिव एवं के रूप में हिमांशु का चुनाव किया गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *