योगेश कुमार
उत्तराखंड की नई सरकार में रितु खंडूरी की कुंडली में राजयोग बताया जा रहा है। जबकि त्रिवेंद्र सिंह रावत का भाग्य जोर मारता दिखाई दे रहा है। उनकी किस्मत चमक सकती है।
ज्योतिष आचार्य ने जन्मतिथि के अनुसार गणना करके बताया कि रितु खंडूरी के मुख्यमंत्री बनने की सबसे अधिक संभावना है। जबकि दूसरे नंबर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम है। त्रिवेंद्र को मुख्यमंत्री नही बनाया गया तो भी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने का योग बन रहा है। उनके सितारे बुलंदी पर है। तीसरे नंबर पर अनिल बलूनी भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ है। उनका भाग्य भी जबरदस्त जोर मार रहा है। हालांकि सबसे अच्छे गृह रितु खंडूरी के ही है। हालांकि पुष्कर सिंह धामी का योग भी अच्छा है। लेकिन मुख्यमंत्री पर ही रेस से पिछड़ता दिखाई दे रहा है।
साल 2017 के प्रचंड बहुमत की सरकार के कार्यकाल को देखा जाए तो त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल की रिपोर्ट सबसे बेहतर है। ईमानदार और पारदर्शी सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन जनता को दिया। सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल और नौकरशाहों पर नकेल रखने की योग्यता में त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले नंबर पर है। अब देखना होगा कि प्रदेश को पहली महिला मुख्यमंत्री के तौर पर रितु खंडूरी मिलेगी या पुराना चेहरा त्रिवेंद्र या फिर बलूनी और धामी से कोई एक।