ये भारत की जागृत अवस्था और गौरव का दौर: जेपी नड्डा




नवीन चौहान.
शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा में आयोजित संत आशीर्वाद समारोह में मुख्य अथिति के रूप में शिरकत की। उत्तराखंड को हम सभी देवभूमि के नाम से जानते है। ऐसे देवताओं की भूमि पर हम सभी को आने का सबको सौभाग्य मिला है। पीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह काल सनातन के जागरण का काल है। ऐसे जब मैं जब सनातन का जागरण हो रहा है। तो साधू संतो ऋषि महापुरुषों के दर्शन करना मेरा सौभाग्य है। आप सभी का आशीर्वाद मिल रहा है।

जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि अभी जो दौर है वह भारत का दौर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किला से कहा था कि यही समय है और सही समय है। ये भारत के गौरव का दौर है। पिछले दस सालों में देश ने बदलाव का दौर देखा है। हम दस साल पहले हीन भावनाओं से ग्रसित हो रहे थे। ये ऐसा दौर था जब हम देश को पिछडते हुए देख रहे थे। पीएम के नेतृत्व में 10 वर्षों में बदलते दौर को हमें देखने का मौका मिला। इस कारण एक ऐसा दौर आया। जब भारत पिछड़ता का हुआ दिखा। भारत की आध्यात्मिक शक्ति क्षीण होती दिखी। 10 साल पहले भारत के राजनीतिक नेतृत्व का बल कभी साध्वीक शक्तियों को नहीं मिला। पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में भारत का बदलता दौड़ हमने देखा है। जब हम बदलते दौर की बात करते है। तो भूख की राजनीति से लेकर विदेश की नीति तक हर जगह भारत का परचम पीएम ने लहराया है। 21वीं शताब्दी भारत की जाग्रत अवस्था की शताब्दी है। हमने पांच सौ साल के संघर्ष के बाद राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की। रामलला अब अपने भव्य मंदिर में विराजमान है। एक दौर ये भी था कि जब प्रधानमंत्री मंदिरों से मठों से दूर रहते थे। लेकिन हमने देखा कि प्राण प्रतिष्ठा करने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी आए। ये भारत की जाग्रत अवस्था का दौर है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले मायादेवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की और उसके बाद भैरव बाबा की पूजा अर्चना कर संतों का आशीर्वाद लिया। यहां उन्होंने संत आशीर्वाद समारोह में हिस्सा लिया।

समारोह में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, आशुतोष शर्मा, संगठन मंत्री अजय कुमार, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, आशु चौधरी आदि भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *