नवीन चौहान.
बकरा ईद को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने पूरी तैयारी की है। इसके लिए शांति समिति की बैठक भी की गई और दोनों समुदाय के लोगों से अपील भी की गई कि त्यौहारों को शांतिपूर्वक और सौहार्द के साथ मनाएं। इस दौरान कुर्बानी की वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई।
सोमवार को चौकी धनोरी व कस्बा कलियर में सीओ रुड़की की अध्यक्षता में आगामी बकरा ईद के दृष्टिगत दोनों समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों/सी.एल.जी मैम्बर्स एवं ग्राम प्रधान/की गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों को बकरा ईद सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस के साथ सहयोग एवं साफ सफाई/यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ ही कुर्बानी के दौरान खून वेस्टेज खुले/नालियों में न बहाने, पूर्व से आवंटित कुर्बानी स्थान पर ही कुर्बानी देने व सौहार्द बनाएं रखने की अपील की गई। आमजन को स्पष्ट निर्देश दिये गये कि कुर्बानी सम्बन्धी वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें।
- केपीएस बॉक्सिंग अकादमी के मेधावी बॉक्सरों का फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर किया जनसंपर्क
- मेरठ परिक्षेत्र में ‘मिशन शक्ति 6.0’ अभियान तेज, डीआईजी ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश
- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच


