जोशीमठ में महसूस किये गए भूंकप के झटक, घर से बाहर निकले लोग




Listen to this article

नवीन चौहान.
उत्तराखंड में सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं। एक समाचार एजेंसी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 31 किलोमीटर बताया गया है। भूंकप सुबह करीब 6 बजे आया।

भूकंप के झटके महसूस होने पर लोगों में दहशत फैल गई, डर कर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। बतादें इस समय पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और भूस्खलन हो रहा है। कई स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ है। अभी मौसम विभाग ने अगामी दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना जतायी है। 

वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड में दो घंटे के भीतर दूसरा भूकंप करीब सुबह 8 बजकर 54 मिनट आया। इस बार पिथौरागढ़ में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किये। रिक्टर पैमाने पर 2.4 मापी गई भूकंप की तीव्रता।