नवीन चौहान.
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में भाजपा के पार्टी कार्यालय से नव स्थापित ‘भारत माता’ की प्रतिमा को पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मिलकर हटा दिया। पुलिस और राजस्व अधिकारियों द्वारा सोमवार देर रात उठाए इस कदम से सत्तारूढ़ द्रमुक और भगवा दल के बीच एक नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है।
बतादें भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई, जिन्होंने छह महीने लंबी ‘मेरी भूमि, मेरे लोग’ नामक पदयात्रा शुरू की है, वह बुधवार को ‘भारत माता’ की प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे। अधिकारियों द्वारा प्रतिमा हटाए जाने की पार्टी ने निंदा की है।
अधिकारियों का कहना है कि प्रतिमा बिना अनुमति के लगायी गई थी। इसे हटाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों से कहा गया था लेकिन उन्होंने नहीं हटायी। यह भी कहा कि प्रतिमा न्यायालय और सरकार के आदेश विपरीत लगायी गई। वहीं दूसरी ओर भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें किसी ने प्रतिमा हटाने के लिए नहीं कहा था। यह सत्तारूढ़ पार्टी के इशारे पर की गई कार्रवाई है।

- सलीम उर्फ मन्नू की हत्या का खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार
- क्रीड़ा विश्वविद्यालय से उत्तराखंड के खेलों को मिलेगी नई उड़ान: धामी
- मुख्यमंत्री पुष्कर धामी बोले “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ”
- मेरठ में मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय खेल दिवस
- छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में शिक्षक बरी









