पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया सरेंडर, मुचलके पर हुए रिहा








Listen to this article

नवीन चौहान.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक मामले में खुद को जेल में सरेंडर करना पड़ा हालांकि बाद में उन्हें दो लाख डॉलर का मुचलका भरने के बाद रिहा कर दिया गया।

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने 2020 में जॉर्जिया के चुनाव परिणाम को पलटने की कोशिश करने से जुड़े मामले में गुरुवार को अटलांटा की फुल्टन काउंटी जेल में सरेंडर किया। बाद में ट्रंप को दो लाख डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया गया। इसके बाद वह न्यू जर्सी के लिए रवाना हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फुल्टन काउंटी जिले के अटॉर्नी फानी विलिस ने हाल ही में ट्रंप और उनके 18 सहयोगियों पर आरोप लगाए कि उन्होंने राष्ट्रपति बाइडन से अपनी हार को उलटने की साजिश रची थी। पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ विलिस ने जॉर्जिया के रैकेटियरिंग विरोधी कानून का उल्लंघन के साथ-साथ साजिश रचने, झूठे बयान और एक सार्वजनिक अधिकारी को उनके पद की शपथ का उल्लंघन का आरोप लगाया था।

विलिस ने सभी 19 आरोपियों के खिलाफ रीको कानून के तहत आरोप लगाया है। इसका उपयोग किसी मकसद को पाने के लिए आपराधिक साधनों का इस्तेमाल करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ किया जा सकता है। रीको रैकेटियर प्रभावित और भ्रष्ट संगठन अधिनियम को दर्शाता है।