जनसंपर्क के दौरान सुरेश राठौर बोले फिर से बन रही भाजपा सरकार, तेजी से होंगे रूके कार्य




नवीन चौहान.
ज्वालापुर सीट से भाजपा प्रत्याशी रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनने जा रही है। जनता का उन्हें पूर्ण सहयोग मिल रहा है।

शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सुरेश राठौर ने हद्दीवाला, टांडा, वनबला, बद्धवाशीद, गेहरपम्पा, शहीदवाला ग्रन्ट, सहित कई गांव में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जनता से भाजपा को वोट करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का हित भाजपा में सुरक्षित है। युवा मुख्यमंत्री ने अपने 5 माह के कार्यकाल में 500 से अधिक अहम और जनहित के बड़े कार्य किए हैं। कहा कि इस बार भी जीत दर्ज कर पुष्कर सिंह धामी को ही मुख्यमंत्री बनाएंगे। भाजपा सरकार ही विकास कार्यों को ज्यादा गति मिलेगी।

जनसंपर्क के दौरान पूर्व राज्य मंत्री सुशील चौहान, जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, चंदन चौहान, सरदार सिरमौर सिंह, रोहित पाल सचिन कश्यप, अनिल सैनी, पूनम, सतीश चौहान विशाल कुमार, सुभाष कश्यप, मनोज बंजारा, पंकज गोयल, किशोर पाल आदि उपस्थित थे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *