वारंटी को पकड़ने में जानी पुलिस ने बनाया रिकार्ड, SSP ने दी शाबासी

अनीस अहमद.
मेरठ। न्यायालय में मुकदमो में पैरवी पर न जाने वाले वारंटियों पर थाना जानी पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाकर 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। एक ही दिन में 11 वारंटियों को पकड़कर जानी थाना पुलिस के नाम एक रिकार्ड भी दर्ज हो गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने थाना प्रभारी को शबासी दी है।

एसएसपी रोहित सिंह साजवान के आदेश पर पूरे जनपद में मुकदमों में वंचित चल रहे वांछित को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया। जानी थाना प्रभारी प्रजन्त त्यागी ने भी एसआई पंकज तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ अभियान चलाया। पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान के तहत वांछित चल रहे 11 वांछितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जानी पुलिस ने पूरे जिले भर एक दिन में सबसे ज्यादा वांछित पकड़कर रिकॉर्ड बनाया। पुलिस द्वारा बनाये गये रिकार्ड पर एसएसपी रोहित सजवाण ने जानी पुलिस को जमकर शाबासी दे पीठ थपथपाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *