प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सहारनपुर में रैली और गाजियाबाद में करेंगे रोड शो




नवीन चौहान.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम को मालीवाड़ा से चौधरी मोड़ तक रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक लोगों के बीच रहेंगे। रोड शो का रूट 1400 मीटर का है। रोड शो वाले रूट पर लोगों को चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा। सहारनपुर में भी आज ही पीएम की रैली है।

बतादें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम यूपी को साधने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की दोपहर में सहारनपुर में रैली है। इसके बाद शाम को गाजियाबाद में रोड शो होगा। मेरठ में प्रधानमंत्री पहले से ही चुनावी शंखनाद करते हुए रैली का आयोजन कर चुके हैं।

मेरठ मंडल में पांच लोकसभा सीटें हैं मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर। सहारनपुर मंडल में तीन हैं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और कैराना। इनमें 2019 में भाजपा ने मेरठ मंडल की सभी सीटें जीती थीं जबकि सहारनपुर मंडल में एक सहारनपुर की सीट हार गई थी। 2014 में भाजपा ने दोनों मंडलों में क्लीन स्वीप किया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *