नवीन चौहान.
लोकसभा में राहुल गांधी ने अविश्वास प्रस्ताव पर जहां भाजपा पर जमकर हमला बोला वहीं उनके संबोधन के बाद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर बड़ा आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस पर भी उन्होंने जमकर प्रहार कर नेताओं की बोलती बंद कर दी।

अपना संबोधन पूरा करने के बाद राहुल गांधी सदन से रवाना हो गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने वक्तव्य में राहुल पर जमकर हमला बोला। स्मृति ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अभद्रता के इशारे किए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सदन से जाते वक्त फ्लाइंग किस का इशारा कर के गए। बताया गया है कि इस घटना को लेकर भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने स्पीकर ओम बिरला के समक्ष शिकायत भी की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्मृति ईरानी ने सदन में न केवल राहुल गांधी बल्कि कांग्रेस नेताओं पर भी तीखे सवाल कर उनकी बोलती बंद कर दी। उन्होंने कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान का भी आरोप लगाया।

- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








