दूल्हा था नशे में दुल्हन को पता चला तो उठाया ये कदम




नवीन चौहान.
बारात लेकर दूल्हा जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा तो पता चला दूल्हा नशे में है। इसका पता चलने पर दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा, बाद में दूल्हे को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

यह मामला यूपी के बुलंदशहर जिले के बीबीनगर क्षेत्र का है। यहां के एक गांव से बारात बाबूगढ़ छावनी गई थी। दूल्हा गाजेबाजे के साथ बारात लेकर लड़की वालों के यहां पहुंचा। लड़की के दरवाजे पर जब बारात पहुंची तब फेरों की तैयारी में जुटे लड़की वालों को पता चला कि दूल्हा नशे में है।

जिसके बाद दुल्हन ने बारात लेकर आए दूल्हे के साथ फेरे लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष ने दूल्हे को बारात समेत बंधक बना लिया। घटना की सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंची।

पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई, यहां भी दोनों पक्षों के बीच घंटों तक बातचील चली लेकिन को नतीजा नहीं निकला। जिसके बाद दूल्हे पक्ष द्वारा सगाई समेत अन्य रस्मों पर लड़की पक्ष की ओर से दिया गया सामान और अब तक हुआ खर्च वापस किया गया।

बाद में दूल्हा अपनी बारात को बिना दुल्हन लिए ही वापस लौट गया। अब आसपास के गांवों में भी यह घटना चर्चा का​ विषय बनी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *