नवीन चौहान.
एक ईको वैन में महिला और पुरूष के आपत्तिजनक स्थिति में होने की सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी। आशंका जतायी जा रही थी कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना न हो रही हो। पुलिस ने जब मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो प्रथम दृष्टया रेप संबंधी बात की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने की बात कही लेकिन महिला ने मना कर दिया।
एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक सूचना गंभीर अपराध की प्राप्त होने पर तत्काल सभी अधिकारियों को मौके पर और हॉस्पिटल भेजा गया गया, प्रथमदृष्टया कोई गैंगरेप या अनहोनी की बात प्रकाश में नहीं आई है फिर भी सस्पेक्ट लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम में प्राप्त सूचना कि कोतवाली शहर क्षेत्रांतर्गत एक महिला पुरुष एक इको वैन गाड़ी में आपत्तिजनक स्थिति में है और कुछ लोग आस पास खड़े हैं, जिस सूचना पर तत्काल अधिकारीगण मौके पर पहुंचे और महिला को मेडिकल के लिए महिला हॉस्पिटल ले आए थे।
अस्पताल में डॉक्टर द्वारा परीक्षण उपरांत नॉर्मल बताया गया साथ ही महिला द्वारा भी मेडिकल न कराने के लिए डॉक्टर को मना किया गया। जानकारी करने पर महिला के पति से फ़ोन पर पुलिस ने संपर्क किया जिसपर उसके द्वारा कल आने तथा दो दिन से उसकी पत्नी घर से जाना बताया। यह भी बताया कि उसकी पत्नी अक्सर बिना बताए ऐसे ही चली जाती है।
पुलिस के मुताबक महिला के पति से बात होने के बावजूद महिला प्रकरण और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी डॉक्टर से भी मिले साथ ही महिला से भी पूछताछ की गई।

- जिला जज, डीएम और एसएसपी ने किया राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण
- मुनीष सैनी के रक्षा सूत्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, मातृशक्ति का मिला अपार स्नेह
- बाबा बिहारीदास मंदिर में लाखों की चोरी, दान पात्र का ताला तोड़कर चुरायी नकदी, DBR भी ले गए
- 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाएं रक्षा बंधन का पर्व, चंद्र ग्रहण का नहीं है कोई असर
- SSP नवनीत भुल्लर के सख्त निर्देश, शवों की जांच में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था करें कड़ी








