नवीन चौहान.
यूपी के फिरोजाबाद में एक दरोगा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में दरोगा को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान दरोगा दिनेश मिश्रा की मौत हो गई।
घटना की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में SSP आशीष तिवारी पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। बाद में एससपी ने दरोगा की मौत होने की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि दरोगा दिनेश मिश्रा थाना अराव में तैनात थे। घटना की सूचना पर आईजी आगरा जोन दीपक कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी की।
फिरोजाबाद के अरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा (55) की बृहस्पतिवार शाम करीब 8:15 बजे चंदपुरा-पीथेपुर गांव के मध्य बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह धीरज शर्मा नामक युवक के साथ बाइक से अरांव-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव चंदपुरा में दहेज उत्पीड़न के मामले की विवेचना कर लौट रहे थे।

- भीषण हादसे में लापरवाही बरतने पर SSP ने दो चौकी प्रभारियों को किया लाइन हाजिर
- पल्लवपुरम के कोटपाल अस्पताल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 50 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य की हुई जांच
- सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत
- मेरठ: डीएम कार्यालय पर चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना समाप्त
- फायरिंग का वांछित आरोपी जुनैद मुठभेड़ में घायल, अवैध तमंचा बरामद


