नवीन चौहान.
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का जन्मदिन बड़ी संख्या में पार्टी के उत्साहित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आज सुबह उनके डिफेन्स कॉलोनी स्थित आवास पर केक काटकर मनाया। वहीं दूसरी ओर त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन पर डीबीएस (पी.जी.) कॉलेज, देहरादून में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने रक्तदान कर पूर्व सीएम के स्वस्थ जीवन के लिए मंगल कामनाएं की।
युवा कार्यकर्ताओं में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन को लेकर काफी उत्साह दिखायी दे रहा है। पूर्व सीएम के आदर्शों को कार्यकर्ता अपनाते जा रहे हैं। पूर्व सीएम एक ओर जहां समाजिक कार्य के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं वहीं वह युवाओं को भी प्रेरित कर रहे हैं।