दीपक चौहान.
मुख्यमंत्री उत्तराखंड की महत्वाकांक्षी योजना अपणो स्कूल अपणू प्रमाण पत्र कार्यक्रम के तहत उप जिलाधिकारी हरिद्वार पूरण सिंह राणा द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में ग्राम कासमपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 11वीं व 12वीं के समस्त छात्र छात्राओं के विभिन्न प्रमाण पत्र यथा स्थाई निवास जाति प्रमाण पत्र आदि के ऑनलाइन आवेदन स्कूल में ही प्राप्त करते हुए प्रमाण पत्र जारी किए गए।
कार्यक्रम में तहसीलदार हरिद्वार रेखा आर्य द्वारा स्वयं उपस्थित होकर स्कूल के छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र बनवाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य नीरज सक्सेना, राजस्व उपनिरीक्षक देवेश घिल्डियाल, राजस्व उपनिरीक्षक राहुल देव, संग्रह अमीन तरुण कुमार शर्मा, आदेश त्यागी एवं राकेश सैनी आदि उपस्थित रहे।
- हापुड़ अड्डा चौराहे पर यातायात पुलिस का चेकिंग अभियान, 55 ई-रिक्शा सीज
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक, 21 समस्याएं में से 5 का मौके पर निस्तारण
- शीत लहर: अपर जिलाधिकारी वित्त ने जन समुदाय में क्या करें क्या ना करें के संबंध में जारी किये निर्देश
- स्वरोजगार और उद्यमिता को प्रोत्साहन देना समय की जरूरत, नौकरी नहीं- रोजगार सृजन की सोचें युवा: राज्यपाल
- पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं के कल्याण के लिए बड़ी पहल: ‘प्रोजेक्ट वीर शक्ति’ और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक मेरठ में नई सुविधाओं का शुभारंभ


