न्यूज 127, नैनीताल
जनपद नैनीताल में चर्चित धर्मांतरण प्रकरण में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी मोहम्मद यूनुस उर्फ AMDY को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने लगातार दबिश के बाद आरोपी को नैनीताल क्षेत्र से पकड़ लिया। न्यायालय में पेशी के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
थाना मल्लीताल में मुकदमा अपराध संख्या 0017/2026 के तहत उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2020 की धारा 115, 319 और 69 के अंतर्गत 29 अप्रैल को अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोपी पर आरोप है कि वह अपनी पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से महिलाओं से संपर्क करता, फोटोग्राफी, ट्रेकिंग और म्यूजिक सेशन के माध्यम से विश्वास जीतकर उन्हें अपने प्रभाव में लेता और बाद में धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाता था। शिकायत के अनुसार, उसने एक पीड़िता से करीब 17 लाख रुपये भी खर्च कराए।
अन्य पीड़िताओं की शिकायतें सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया। न्यायालय के निर्देश पर एसएसपी ने तत्काल विशेष टीम गठित की, जिसमें भीमताल पुलिस, एसआईटी और एसओजी को शामिल किया गया। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन राहत नहीं मिली। लगातार दबिश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि जनपद में धर्मांतरण जैसे अवैध कृत्यों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निम्न पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई—श्रीमती अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी भवाली (टीम प्रभारी), राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक, भीमताल, प्रकाश सिंह मेहरा, प्रभारी निरीक्षक, भवाली, विजय नेगी, थानाध्यक्ष, बेतालघाट, उ0नि0 मनोज नयाल, थानाध्यक्ष, तल्लीताल, उ0नि0 मोहन सोन, थाना खनस्यू, उ0नि0 महेन्द्र राज, कोतवाली भवाली, म0उ0नि0 सुनीता कुमार, प्रभारी महिला समाधान केंद्र, नैनीताल म0उ0नि0 आशा बिष्ट, थाना तल्लीताल, कानि0 हरीश बिष्ट, कोतवाली भवाली
कानि0 विरेंद्र गोले, कोतवाली भीमताल, कानि0 प्रकाश चंद, कोतवाली भीमताल कानि0 राहुल राणा, कोतवाली भीमताल, कानि0 ललित आगरी, कोतवाली भीमताल
हे0कानि0 कुन्दन कनैत, एसओजी कानि0 अरविन्द पिष्ट, एसओजी, कानि0 भूपेन्द्र जेठा, एसओजी




