न्यूज 127, हरिद्वार।
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में मैनेजमेंट, वाणिज्य, कला एवं मानविकी, कंप्यूटर साइंस एवं विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह ‘मैजिकल मोमेंट्स-2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने अपने संदेश में कहा कि विदाई समारोह छात्रों के जीवन का एक भावनात्मक और अविस्मरणीय पड़ाव होता है, जहां वे अपने कॉलेज जीवन की यादों को संजोते हुए नए भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन शिवानी चिटकारिया, डॉ. दीपिका संगतानी एवं वैष्णवी झा ने किया। समारोह में छात्रों ने नृत्य, गीत, नाटक और हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से समां बांध दिया। कल्चरल क्लब की ओर से वैष्णवी श्रीवास्तव ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। अनीशा, मुस्कान और सुकृति ने बॉलीवुड थीम पर ग्रुप डांस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। नगशीता और वाहिनी ने रेट्रो गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी।
इसके अलावा हिमानी ने गढ़वाली नृत्य से संस्कृति की झलक पेश की, जबकि अमन, रितु बिष्ट, वंश, दीपक, प्रगति और रिति ने ऊर्जावान प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। सोनाक्षी, महीमा, कशिश और वैष्णवी ने भी रेट्रो थीम पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम के दौरान सीनियर छात्रों ने अपने कॉलेज जीवन के अनुभव, संघर्ष, मित्रता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को साझा करते हुए भावुक क्षणों को जीवंत किया।
निर्णायक मंडल द्वारा विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया, जिसमें मिस्टर फेयरवेल – नितिन, मिस फेयरवेल सोनाक्षी, मिस्टर पर्सनैलिटी – कृष्णा, मिस पर्सनैलिटी – महीमा, मिस्टर स्टाइल आइकॉन – अंशुल, मिस स्टाइल आइकॉन – खुशी, मिस्टर टैलेंटेड – रवि जोशी, मिस टैलेंटेड – यशवी विरमानी, मिस्टर एनर्जेटिक – अमन चौहान, मिस एनर्जेटिक – कशिश दत्ता साथ ही प्राइड ऑफ एचईसी अवार्ड यश लाम्बा, संजना, पारस रावत, प्रीति, अनामिका, रितिक राणा और मुस्कान वर्मा को प्रदान किया गया।
प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने सीनियर छात्रों के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में संस्थान के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
एचईसी कॉलेज में ‘मैजिकल मोमेंट्स-2026’, रंगारंग कार्यक्रमों से बन गई यादगार शाम




