स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट में जीवांशी मिस फेयरवेल, बादल राठी मिस्टर फेयरवेल








Listen to this article

भव्य फेयरवेल समारोह, युवाओं के सपनों को मिली उड़ान

news127, हरिद्वार।
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलॉजी में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित फेयरवेल समारोह उत्साह, उमंग और भावनाओं से सराबोर रहा। कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को यादगार विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


समारोह का शुभारम्भ संस्थान की निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी एवं समस्त शिक्षकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में आयोजित प्रतियोगिताओं—सोलो रैम्प वॉक, सोलो डांस, डुएट डांस तथा जूरी राउंड—में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इन सभी चरणों के आधार पर जीवांशी को मिस फेयरवेल एवं बादल राठी को मिस्टर फेयरवेल चुना गया।


कार्यक्रम का सफल संयोजन दिव्या राजपूत एवं विकास अग्रवाल द्वारा किया गया, जबकि पायल, हर्षिता, नेहा, खुशी, शिव और नैना ने आयोजन में विशेष सहयोग दिया। टीया और शालिनी की प्रभावशाली एंकरिंग ने समारोह को और भी आकर्षक बना दिया।
इस अवसर पर निदेशक डॉ. जयलक्ष्मी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच आवश्यक है। उन्होंने सभी विदा ले रहे विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह में अशोक कुमार गौतम, डीन एकेडमिक्स अंजुम सिद्दकी, ऋचा ओहरी, पंकज चौधरी, अनुराग गुप्ता, वर्षा रानी, दिलखुश कुमार, सुधांशु जगता, वैशाली चौहान, आशीष कुमार, कशीश धीमान, उमेश कुमार, धरणीधर वाग्ले, देवेन्द्र सिंह रावत, ज्योति राजपूत सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।