न्यूज 127. हरिद्वार।
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढ़वाल द्वारा एमएससी (जूलॉजी) प्रथम सेमेस्टर का ऑनलाइन परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की छात्रा साक्षी चौहान ने 7.86 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अलीशा अंसारी ने 7.64 एसजीपीए के साथ द्वितीय तथा मनु सैनी ने 7.45 एसजीपीए के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर संस्थान में खुशी का माहौल है। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी एवं प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, समर्पण और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
संस्थान प्रशासन ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी छात्र-छात्राएं इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
एमएससी (जूलॉजी) प्रथम सेमेस्टर में एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की साक्षी चौहान ने किया टॉप




