नवीन चौहान.
एसएसपी डॉ0 मंजुनाथ टीसी ने भारी बारिश के चलते क्षतिग्रस्त हुए ढेला पुल का निरीक्षण किया और डायवर्जन के लिए सीपीयू ट्रैफिक पुलिस और काशीपुर सर्किल पुलिस को दिशा निर्देश दिये।

काशीपुर क्षेत्र में काशीपुर बाईपास रोड पर ढेला नदी पर बने पुल का एक हिस्सा भारी बारिश व तुमरिया डैम से छोड़े गए पानी से क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद एसएसपी डॉ मंजुनाथ टीसी द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त ढेला पुल का निरीक्षण किया गया तथा एनएच व बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर क्षतिग्रस्त पुल को जल्द से जल्द ठीक करने हेतु कहा गया।
बाईपास पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु डायवर्सन के लिए सीपीयू, ट्रैफिक पुलिस और काशीपुर सर्किल पुलिस को आवश्यक निर्देशित किया गया।

- विधायक आदेश चौहान ने दी जिला योजना समिति में निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को बधाई
- ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बहुद्देशीय शिविर में 220 लाभार्थी हुए लाभान्वित
- कैबिनेट मंत्री ने किया कन्या इंटर कॉलेज में सोलर ड्यूल हैंडपंप और मंच शेड का लोकार्पण
- 59 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये अब तक चारधाम यात्रा में दर्शन
- विधायक आदेश चौहान ने औरंगाबाद में हाथियों से क्षतिग्रस्त खेतों का किया निरीक्षण


