न्यूज 127.
जनपद में ईद उल अजहा का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह ईद की नमाज पुलिस सुरक्षा में सकुशल संपन्न करायी गई। ईद के बाद सभी नमाजियों ने एक दूसरे को ईद की मुबारक बाद दी।
सुरक्षा की दृटि से भी ईदगाहों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए हरिद्वार पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आयी। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत सभी धार्मिक स्थलों के आसपास आपराधिक/शरारती तत्वों पर नजर रखी गई।
ईद-उल-अजहा की नमाज सकुशल संपन्न, सतर्क रही हरिद्वार पुलिस





