ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के पास पुलिसकर्मी की दबंगई, युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल




Listen to this article

News127, ऋषिकेश।
रेलवे स्टेशन के पास एक पुलिसकर्मी द्वारा युवक की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी युवक के साथ मारपीट करता नजर आ रहा है। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी बीच-बचाव करते हुए उसे रोकने और युवक को बचाने का प्रयास करती दिखाई दे रही है।

वीडियो में पुलिसकर्मी युवक को धमकाते हुए यह कहते भी सुनाई दे रहा है कि, “खत्म कर दूंगा इसे।” वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के व्यवहार और कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिसकर्मी ने युवक के साथ किस परिस्थिति में मारपीट की और घटना के पीछे क्या वजह रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल वायरल वीडियो ने पुलिस के व्यवहार और आम नागरिकों के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नई बहस छेड़ दी है।