न्यूज 127.
गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब अमन चौक के पास गोली चलने की बात सामने आयी। बताया जा रहा है कि छात्रों के दो गुटों में हुए विवाद के चलते यह घटना हुई। हालांकि अभी गोली चलने की घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस भी मौके पर पहुंची है और घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। कुलसचिव सुनील कुमार का कहना है कि अमन चौक के पास कुछ गोली चलने जैसी आवाज की जानकारी सामने आयी है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। कनखल पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल के बाद ही सच सामने आएगा। कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन ने बताया कि गोली चलने की सूचना पर पहुंचे थे। छात्रों से पूछताछ की गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। छात्रों ने इस प्रकरण के संबंध में एक शिकायत कुलपति डॉ प्रभात कुमार को दी है।
गुरुकुल विश्वविद्यालय में गोली चलने की सूचना से मचा हड़कंप


