अंकिता भंडारी प्रकरण पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, फूंका पुतला




Listen to this article


हरिद्वार
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला हरिद्वार के नेतृत्व में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने रानीपुर मोड़ स्थित चंद्राचार्य चौक पर कांग्रेस पार्टी के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “कांग्रेस मुर्दाबाद”, “कांग्रेस ओछी राजनीति बंद करो”, “अंकिता की आत्मा का अपमान बंद करो” जैसे नारे लगाए।
पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर निकृष्ट और शर्मनाक राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मजबूत साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए, जिसके परिणामस्वरूप दोषियों को आजीवन कारावास की सजा मिली और आज तक किसी भी आरोपी को जमानत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों से उत्तराखंड के राजनीतिक माहौल को खराब करने का कांग्रेस का षड्यंत्र किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंकिता भंडारी उत्तराखंड की बेटी थी और भाजपा की संवेदनाएं उसके परिवार के साथ हैं।


हरिद्वार महापौर किरण जैसल ने कहा कि
कांग्रेस पार्टी ने बार-बार महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया है। जनता इसका जवाब आने वाले 2027 के चुनाव में देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर भाजपा की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है, जिसका भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर पुरजोर विरोध करेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति से प्रदेश और देश का माहौल खराब हो रहा है। सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म पर लगाए जा रहे निराधार आरोप महिलाओं के अपमान का कारण बन रहे हैं, जिसे उत्तराखंड की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी।
रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार जनभावनाओं का सम्मान करती है और प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। जो भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगी और जनता के सामने सच्चाई लाने का काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता महिलाओं और देवभूमि उत्तराखंड के सम्मान के लिए सड़कों पर उतरने से पीछे नहीं हटेगा। कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह जनता का ध्यान भटकाने के लिए इस प्रकार की राजनीति कर रही है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सुनील सैनी, संदीप गोयल, जिला महामंत्री संजीव चौधरी, हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, आशु चौधरी, तरुण नय्यर, अभिनव चौहान, लोकेश पाल, एजाज हसन, तेलराम प्रधान, तरुण चौहान, राहुल जमीर अहमद, रीता चमोली, मन्नू रावत, रजनी वर्मा, सपना शर्मा, विनीत जोली, धर्मेंद्र सिंह चौहान, नकली राम सैनी, लक्ष्मण सिंह नागर, रेनू शर्मा, तुषाक भट्ट, मनोज शर्मा, कैलाश भंडारी, विपिन शर्मा, राजन मेहता, विमला देवी, अमितराज, वरुण वशिष्ठ, ऋषभ सैनी, पंकज चौहान, गौरव वर्मा, यादराम वालिया, अनुज त्यागी, देवेंद्र चावला, चीनू चौधरी, हरविंद्र सिंह, तिलक्रम सैनी, सचिन आर्य, दीपांशु शर्मा, संदीप मेहता, अंकुर मेहता, अजय मलिक, नवजोत वालिया, आशीष चौधरी, भोला शर्मा, वरुण चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।