न्यूज 127, हरिद्वार।
स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SDIMT) में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा मंगलवार को बड़े उत्साह के साथ अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान में एक विशेष गोष्ठी भी आयोजित की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को समाज सेवा से जोड़ना और ‘नशा छोड़ें, जीवन संवारें: नशा मुक्त युवा, सशक्त भारत’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे NSS के जिला समन्वयक डॉ. एस.पी. सिंह ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, महत्व और समाज निर्माण में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ व सुरक्षित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान एक शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने और राष्ट्र सेवा में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्या डॉ. जयलक्ष्मी, प्रधानाध्यापक अशोक गौतम, रजिस्ट्रार अनुराग गुप्ता, NSS कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार, अंजुम सिद्दीकी, अंकुर चौहान, दिलखुश कुमार और आशीष कुमार सहित शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।


