भाजपा विधायक सुरेश राठौर से जुड़ा प्रकरण, तीन हिरासत में








Listen to this article


नवीन चौहान
भाजपा विधायक सुरेश राठौर से 30 लाख के प्रकरण में रूड़की के पास बेलड़ा का युवक ने किया फोन्। जबकि दो अन्य युवक सहारनपुर यूपी के रहने वाले है। तीनों को हरिद्वार एसओजी की टीम ने दबोच लिया है। पुलिस की टीम पूछताछ करने में जुटी है। भाजपा विधायक से जुड़ा मामला होने के चलते पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है। आरोपी युवकों ने विधायक से 30 लाख की रकम देने की मांग की थी। आरोपी युवकों ने विधायक सुरेश राठौर को एक वीडियो होने की बात करते हुए ब्लैकमेल करने का प्रयास किया था। जिसके संबंध में विधायक ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर ने रंगदारी मांगने का शिकायती पत्र दिया है। आरोप है कुछ युवक कई दिनों से उनको दबाब में लेने का प्रयास कर रहे थे। विधायक ने इस प्रकरण में पुलिस की मदद ली। पुलिस को तहरीर दी। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि आरोपी युवकों के पास कोई सीडी है। जिसको लेकर विधायक पर दबाब बनाने का प्रयास किया जा रहा था। फिलहाल इस तहरीर के बाद सियासी गलियारों में ​भूचाल आया हुआ है। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिसमें से एक हरिद्वार और दो यूपी सहारनपुर के निवासी बताए गए है।