मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत की अनूठी मुहिम को सराहा




Listen to this article


नवीन चौहान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि विकास संस्थान के द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो और उनकी दूरदर्शी सोच को सराहा। संस्था के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए आगामी 21 दिसंबर को देवभूमि विकास संस्थान द्वारा पहली बार दून यूनिवर्सिटी, देहरादून में आयोजित होने वाले व्याख्यान माला “गंगधारा – विचारों का अविरल प्रवाह” हेतु बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कारों और संस्कृति से युवाओं को जोड़ने की अनूठी पहल की शुरूआत की जायेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने देवभूमि विकास संस्थान द्वारा किए गए तमाम सामाजिक कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस संस्था ने प्रदेश की नदियों के पुनर्जीवीकरण, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर,नेत्रदान और अंगदान जैसे विषर्यो को समाज में आगे बढ़ाने का कार्य किया है। संस्था का मुख्य उदेश्य समाज के दुर्बल व असहाय लोगों का सहयोग करते हुए उनके जीवन में बदलाव लाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर​ सिंह धामी को बताया कि इस बार संस्थान ने एक नई पहल की है। व्याख्यान माला के संस्थान के विजन को “गंगधारा – विचारों का अविरल प्रवाह” के जरिये लोगों तक पहुँचाना है।जिसमें जलवायु परिवर्तन, शिक्षा संस्कृति एवं विकास-भारतीय चिंतन, पलायन, हिमालयी क्षेत्र की चुनौतियों जैसे अति संवेदनशील मुद्दों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। संस्थान की ओर से यह एक शुरुआत है। जिसे हर वर्ष जारी रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है और इस प्रकार के आयोजन समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सांसद को इस सुन्दर पहल हेतु हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया है।
विदित हो कि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत देवभूमि विकास संस्थान के संरक्षक हैं। यह संस्थान विगत बर्षों में अनेकों सामाजिक कार्यो में अपनी महती भूमिका अदा कर रहा है। सांसद त्रिवेंद्र रावत के दूरदर्शी विजन को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इस संस्था के माध्यम से नदियों को पुनर्जीवित करने के प्रयास अनवरत जारी है। प्रदेश भर में वृहद वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर के चलते हजारों रक्त यूनिट एकत्रिक करने का ऐति​हासि​क कार्य किया गया है। नेत्रदान और अंगदान जैसी जीवनदायिनी मुहिम को आगे बढ़ाया गया है।
त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्पष्ट कहना है कि आज हर व्यक्ति को स्वयं को जगाने की जरुरत है। तब जाकर समाज जागेगा और एक खुशहाल समाज बनेगा।