प्रशासनिक व्यवस्था में किया बदलाव, कृषि उत्पादन, औद्योगिक विकास और वित्त समेत कई विभागों के बदले दायित्व
न्यूज127
सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 12 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन की ओर से जारी आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल में कृषि उत्पादन, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, वित्त, नागरिक उड्डयन और सिंचाई जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश सरकार के तबादला आदेश के अनुसार अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आलोक कुमार द्वितीय को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त बनाया गया है। शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
इसी क्रम में एमकेएस सुंदरम को समन्वय विभाग तथा आलोक कुमार तृतीय को वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अजय चौहान को यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पंधारी यादव से बाह्य सहायतित परियोजना का प्रभार वापस लिया गया है।
योगेश कुमार को प्रबंध निदेशक, पीसीडीएफ और अमित कुमार सिंह को प्रबंध निदेशक, जल निगम ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। कृष्ण कुमार को मंडलायुक्त झांसी नियुक्त किया गया है। चंद्र शेखर को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
वहीं भूपेंद्र एस. चौधरी को उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग का सचिव, देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार तथा प्रवीण मिश्रा को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को विभागीय कामकाज में तेजी लाने और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।



