न्यूज 127.
आपदा राहत कोष से चार लाख की राहत सहायता राशि का चैक आज लेखपाल के माध्यम से आंचल के परिजनों को सौंप दिया गया।
बतादें 4 फ़रवरी की शाम अचानक पेड़ गिरने से टिबड़ी निवासी आंचल की दबकर मौत हो गई थी, जबकि उसकी बड़ी बहन हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई। उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों बहनें स्कूटी से वापस अपने घर की ओर आ रही थी, इसी दौरान जब वह मध्य भेल मार्ग पर गांधी पार्क के पास पहुंची तभी अचानक एक पेड़ टूटकर उनके ऊपर जा गिरा। इस हादसे में आंचल की मौत हो गई थी। जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में सहायता राशि 4 लाख का चैक क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से परिजनों को दिया गया।
आंचल के परिजनों को सौंपा 4 लाख की सहायता राशि का चैक




